Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी
20-Feb-2020 07:15 AM
PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार में अपराधी लगातार बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस के रवैए में सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। पटना हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार के अपार्टमेंट में चोरी की घटना पर पटना पुलिस ने ऐसा रवैया अपनाया की हाईकोर्ट भी दंग है।
दरअसल अपर महाधिवक्ता के अपार्टमेंट में दो फ्लैटों के अंदर चोरी की घटना हुई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पटना पुलिस से लेकर डीजीपी तक को सूचना देने के बावजूद पुलिस घंटे बाद तक इस मामले में निष्क्रिय बनी रही। हद तो यह है कि चोरी की वारदात के कई घंटे बाद तक केस दर्ज नहीं किया गया। हाईकोर्ट के अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार गोला रोड स्थित सुचिता गृहम अपार्टमेंट में रहते हैं। उनके अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में मंगलवार की रात चोरी हुई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी लेकिन पटना पुलिस इस पूरे मामले में सुस्त नजर आई।
बुधवार को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ के सामने यह मामला पहुंचा तब हाईकोर्ट ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि गुरुवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले को वह खुद देखेगा।