NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
04-May-2024 09:07 PM
By First Bihar
PATNA: पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया हैं। केके पाठक के विभाग ने विश्वविद्यालयों के कुलपति और कर्मियों के साथ साथ उन तमाम शिक्षकों की सैलरी से बैन हटा दिया है, जिससे एसीएस केके पाठक के आदेश के बाद रोक दिया गया था। हाई कोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी 13 विश्वविद्यालयों के बैंक खातों के संचालन पर करीब डेढ महीने से लगी रोक को हटा दिया है। ऐसे में करीब विश्वविद्यालयों में तैनात करीब 15 हजार कर्मियों और शिक्षकों के वेतन का रास्ता साफ हो गया है।
दरअसल, शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के वीसी और परीक्षा कंट्रोलर समेत अन्य अधिकारियों की कई बार बैठक बुलाई लेकिन राजभवन की तरफ से बैठक में शामिल होने की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण कोई भी विश्वविद्यालय कर्मी शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल नहीं हो रहा था। जिसके कारण शिक्षा विभाग को कई बार बैठक कैंसिल करनी पड़ी थी। शिक्षा विभाग ने विभागीय बैठक में कुलपतियों के नहीं आने के बाद 28 फऱवरी को सभी विश्वविद्यालय के खातों पर रोक लगा दी थी।
इसके साथ ही साथ शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के वीसी, प्रो वीसी समेत विश्वविद्यालय के अन्य कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दिया था। बाद में कुछ छूट देने के बाद शिक्षा विभाग ने फिर से बैठक बुलाई लेकिन इस बार भी कोई कुलपति बैठक में नहीं पहुंचे। जिसके बाद 15 मार्च को शिक्षा विभाग ने फिर से विश्वविद्यालय के खातों और कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दिया।
शिक्षा विभाग और राजभवन के अधिकार क्षेत्र का मामला हाई कोर्ट पहुंचा और तीन मई को पटना उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को आदेश दिया कि विश्वविद्यालयों के खाता और कर्मियों के वेतन पर लगाई गई रोक को तुरंत हटाया जाए। हाई कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और बैठक में बैंक खातों से रोक हटाने का फैसला लिया गया। शिक्षा सचिव वैधनाथ यादव ने शनिवार को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।