Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी
02-Oct-2024 09:30 AM
By First Bihar
DESK : पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। इस हादसे के पीछे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बावधन के पास हेलीकॉप्टर क्रैश में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर दो एंबुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौजूद है। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अधिकारी के अनुसार फिलहाल हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना सुबह 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच हुई. इस क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा है। हालांकि हादसे की सटीक जानकारी के लिए आधिकारिक जांच चल रही है। हिंजवडी पुलिस स्टेशन (पिंपरी चिंचवड़ पुलिस) और विमानन अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले अगस्त महीने में भी पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश होने की घटना सामने आई थी। जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। मुंबई के जुहू से हेलिकॉप्टर ने हैदराबाद की ओर उड़ान भरी थी। इस दौरान पुणे के पौड इलाके में खराब मौसम और तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था। हादसे का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर निजी कंपनी ग्लोबल वेक्टरा हेलिकॉर्प का था। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल छोटी दूरी की यात्रा के लिए होता था।