पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क
20-Sep-2019 11:30 AM
DESK: अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में होने वाले 'हाउडी मोदी' प्रोग्राम पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ह्यूस्टन शहर पर मौसम की मार पड़ी है. भारी बारिश के बाद पूरा शहर बाढ़ में डूब गया है. पिछले तीन दिनों में हुई भारी बारिश के कारण ह्यूस्टन के कई इलाके जलमग्न हैंं.
ह्यूस्टन में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्रक्रम एनआरजी स्टेडियम में होगा. इस स्टेडियम के आसपास का इलाका भी जलमग्न है. बाढ़ के कारण टेक्सास के कुछ हिस्सों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. वहीं खराब मौसम के कारण ह्यूस्टन एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. लोगों को ऐहतियातन घर में रहने की हिदायत दी गई है. 21 सितंबर यानी कल से एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के आवागमन शुरू होने के आसार हैं.
आपको बता दें कि 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे, जहां 50 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वह इस कार्यक्रम में कुछ बड़े ऐलान कर सकते हैं जो भारत-अमेरिका के संबंधों को और मजबूती देगा.