ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / पटना के खुशरूपुर में हृदयविदारक घटना, भाई की आत्महत्या के बाद बहन ने...

पटना के खुशरूपुर में हृदयविदारक घटना, भाई की आत्महत्या के बाद बहन ने भी दी जान

30-Dec-2024 06:42 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के खुसरूपुर में एक निर्माणाधीन मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके सदमे में उसकी बहन ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान मोसीमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी गरिवन दास के पुत्र 26 वर्षीय रौशन कुमार और पुत्री 18 वर्षीय रोशनी कुमारी के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, रौशन अखाड़ा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करता था। यह मकान हरदास बीघा कुर्था निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी कृष्णा प्रसाद का है। रविवार को रौशन काम करने गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और ठेकेदार अनुज कुमार से संपर्क किया। जब वे निर्माणाधीन मकान पर पहुँचे, तो रौशन का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।


रौशन के चाचा ने बताया कि रविवार को रौशन काम पर गया था और रात में घर नहीं लौटा। ठेकेदार अनुज कुमार के अनुसार, रौशन पानी पटाने के लिए साइट पर गया था, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, उन्हें नहीं पता। इस दुखद घटना के बाद, रौशन की बहन रोशनी कुमारी अपने भाई की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी घरेलू विवाद से इंकार किया है। रौशन की शादी एक साल पहले ही हुई थी।


पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद रौशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया है, जबकि रोशनी के शव को पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। भाई और बहन के इस कदम से इलाके के लोग भी हैरान हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक रौशन के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही इस घटना से मृतक  के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।