ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / हार्ट अटैक के मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर को भी आया दिल...

हार्ट अटैक के मरीज का इलाज कर रहे डॉक्टर को भी आया दिल का दौरा: डॉक्टर की पहले हुई मौत, बाद में पेशेंट भी मरा

29-Nov-2021 08:33 PM

DESK: हार्ट अटैक से सीरियस हुए पेशेंट को इलाज कर रहे डॉक्टर को भी उसी समय कार्डियक अरेस्ट आ जाये तो फिर क्या होगा। हुआ ये कि डॉक्टर की पहले मौत हो गयी। बाद में मरीज की भी मृत्यु हो गयी. इस वाकये की देश भर के डॉक्टरों की बीच चर्चा हो रही है। 


हैदराबाद में हुई ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना

मामला हैदराबाद का है। हैदराबाद के एक अस्पताल में हार्ट पेशेंट का इलाज करते वक्त ही डॉक्टर को कार्डियक अरेस्ट आ गया। डॉक्टर की उम्र सिर्फ 40 साल थी। अस्पताल के उसी वार्ड में उनकी मौत हो गयी। वे जिस मरीज का इलाज कर रहे थे उसने भी सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया।


दरअसल हैदराबाद में गुजाला के निवासी 60 वर्षीय के जगिया नाइक को रविवार की हार्ट अटैक आया। परिजन उन्हें इलाज के लिए गांधारी मंडल के एसवी श्रीजा नर्सिंग होम ले गये। उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. लक्ष्मण उनका इलाज करने पहुंचे। डॉ. लक्ष्मण मरीज का इलाज कर ही रहे थे कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। डॉक्टर वहीं गिर पड़े उन्हें गिरते देख अस्पताल के दूसरे डॉक्टर और कर्मचारी दौड़े और उन्हें इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया। लेकिन कुछ देर में ही डॉ लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया। बाद में अस्पताल कर्मचारी उनके डेड बॉडी को आईसीयू के बाहर ले गये। 

मरीज ने भी तोड़ दिया दम

उधर हार्ट अटैक के बाद सीरियस हालत में बेड़ पर पड़े मरीज जगिया नाइक को सही वक्त पर इलाज नहीं मिल पाया. डॉक्टर को ही जब कार्डियक अरेस्ट आ गया तो उनका इलाज करने वाला कोई नहीं था. नाइक के परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल में ले गये. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.