Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
15-Dec-2024 10:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा अनुशंसित प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि एकबार फिर बदल गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद इस तय डेट के अनुसार ही टीचर की काउंसलिंग होगी।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, प्रधानाध्यापक पद के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 20-21 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में होगी। विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23-28 दिसंबर तक होगी। यह काउंसलिंग बीपीएससी द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में होगी।
जबकि सक्षमता परीक्षा-दो में उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग 30 दिसंबर से सात जनवरी तक होगी। इन शिक्षकों की काउंसलिंग उनके पदस्थापना वाले जिले में ही होगी। संबंधित अभ्यर्थियों के काउंसलिंग की तिथि दूसरी बार बदली गई है। मालूम हो कि, प्रत्येक स्लॉट में प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, तीन फोटो लाना अनिवार्य है। इस दौरान BPSC में जमा प्रमाण पत्रों के साथ मिलान कराया जाएगा। जिससे मूल प्रमाण पत्र के बारे में जानकारियां मिल सके।
मालूम हो कि BPSC द्वारा प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर 2024 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में 42918 अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया था। जिसमें 36947 अभ्यर्थी प्रधान शिक्षक और 5974 अभ्यर्थी प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल हुए थे। प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग 9 दिसंबर से होनी थी। जो 13 दिसंबर तक चलती। लेकिन इसमें एक बदलाव किया गया है और =13 दिसंबर को होने वाली प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग 14 दिसंबर को हुई। उसके बाद वापस से फिर यह डेट बढ़ाया गया।