ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधान शिक्षक भर्ती एग्जाम का डेट बढ़ा , अब इस दिन होगी परीक्षा, कर लें तैयारी

प्रधान शिक्षक भर्ती एग्जाम का डेट बढ़ा , अब इस दिन होगी परीक्षा, कर लें तैयारी

08-Dec-2022 12:15 PM

PATNA  : बिहार में इसी महीने प्रधान शिक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा होना है। यह परीक्षा 40506 पदों के लिए होना है। इसी कड़ी में अब इस परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। अब यह परीक्षा पहले से तय तिथि 18 दिसंबर के बदले 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आयोग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में डेट  बदलने का मुख्य कारण बिहार में होने वाला नगर निकाय चुनाव है। 


बता दें कि, बीपीएससी के तरफ से आयोजित प्रधान शिक्षक भर्ती परीक्षा में 150 अंकों की 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में 0.25 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग होगी। यानी चार प्रश्न के गलत उत्तर देने पर एक अंक कटेंगे। वहीं, यह परीक्षा पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और गया सहित राज्य के 14 जिलों के 210 केंद्रों पर  होगी। जबकि इसमें कुल 1.19 लाख शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसको लेकर 20 मई तक 1.07 लाख शिक्षकों ने आवेदन दिया था। हालांकि, इसके बाद भी इस लिंक को वापस से ओपन किया गया तो  दोबारा 9 से 23 सितंबर तक  12 हजार और शिक्षकों ने आवेदन किए। ऐसे में एक पद पर औसतन तीन शिक्षक अभ्यर्थी होंगे।


गौरतलब हो कि, इससे पहले भी बीपीएससी ने 6421 प्रधानाध्यापक पद के लिए परीक्षा ली थी। इसमें 420 अभ्यर्थी ही सफल हुए थे। जिसके बाद इन सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक हुई थी। इसमें 395 ने काउंसिलिंग करा लिया है। शेष बचे अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 9 दिसंबर को निर्धारित की गई है। इसके बाद यह तय माना जा रहा है कि, राज्य में अगले सत्र 2023-24 से प्रारंभिक स्कूलों में प्रधान शिक्षक मिल जाएंगे। काउंसिलिंग के बाद सफल अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा फिर उनकी पोस्टिंग भी कर दी जाएगी।