ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

हजारीबाग में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- 'देश को है बीजेपी पर विश्वास, झारखंड को चाहिए स्थिर सरकार'

09-Dec-2019 12:52 PM

HAZARIBAGH: झारखंड के 'चुनावी रण' में उतरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हजारीबाग के बरही में चुनावी सभा को संबोधित किया. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने झारखंड में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि देश को बीजेपी पर विश्वास है. पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है और जनता की वजह से दिल्ली में स्थिर सरकार बनी है.


पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला. पीएम ने कहा झारखंड को स्थिर सरकार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को स्थिर सरकार नहीं दे पाती है. कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी भी गठबंधन पर खड़ा नहीं उतरी है.


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने मतलब के लिए सहयोगियों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई को झारखंड के लोगों को याद रखना है, कांग्रेस और उनके सहयोगियों को झारखंड में भी हराने की जरूरत हैं. पीएम ने कहा कि कांग्रेस मतलब के लिए गठबंधन करती है.