ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

हैदराबाद रेप कांड से गुस्से में हैं लालू की बेटी, सोशल मीडिया पर चलाएंगी अग्रेसिव कैंपेन

01-Dec-2019 01:42 PM

RANCHI:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गैंगरेप के दरिंदो के लिए कड़ी सजा की मांग की है ताकि दूसरे बदमाशों के लिए वह सबक बन सके।हैदराबाद की वेटनरी डॉक्‍टर प्रियंका रेड्डी और रांची की लॉ की छात्रा से गैंगरेप मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रोहिणी ने कहा कि हमारे देश में कुछ गलत मानसिकता के लोग रहते है। यहां बच्ची से लेकर बड़ी उम्र की महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं।

लालू की बेटी रोहिणी ने कहा कि अभी के टाइम में दरिंदों की नजर इतनी गंदी हो गई है कि वे हर किसी के लिए गलत सोच रखते हैं। लॉ की छात्रा, वेटनरी की डॉक्टर समेत कई बेटियां रोज ऐसे दरिंदों की नापाक हरकतों की शिकार हो रही हैं। सरकार अपराधियों को कड़ी सजा दे, ताकि यह देखकर दूसरे दरिदों को भी सबक मिले। रोहिणी ने कहा कि आने वाले दिनों में इन सबके लिए वे सोशल मीडिया पर भी अग्रेसिव कैंपेन चलाएंगी।

बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी बेटी रोहिणी ने शनिवार को रांची के रिम्‍स में मुलाकात की। इस दौरान रोहिणी अपने पिता लालू के साथ करीब ढाई घंटे तक उनके पेइंग वार्ड में रही। बाद में बेटी रोहिणी को विदा करने लालू प्रसाद यादव अपने वार्ड से चलकर नीचे पोर्टिको तक आए। जहां बेटी रोहिणी ने पैर छूकर अपने पिता से आशीर्वाद लिया। तबीयत खराब होने की सूचना पाकर लालू यादव की बेटी रोहणी सिंगापुर से मुलाकात करने आई हुई है।