अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Nov-2022 09:27 AM
KAIMUR : बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, अपराधी हर रोज अपने मंसूबों को अजनम देने में लगे है। इधर राजय में तेजी से बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे में भी नई योजना बनाई जा रही है, लेकिन इस योजना के धरातल पर आने से पहले अब बिहार के कैमूर जिले में अपराधियों ने अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंक दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 30 रोड में पकवा इनार गांव के पास सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का डेड बॉडी मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोहनिया पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक के पास से किसी भी प्रकार का कोई भी डॉक्यूमेंट नहीं मिल पाया है। घटनास्थल पर पड़ी डेड बॉडी देखकर आशंका जताया जा रहा है की इस व्यक्ति को कहीं और मारकर यहां पर उसे फेंक दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया और अपने तंत्रों के माध्यम से मृत युवक के बॉडी की पहचान में जुटी हुई है। मृतक की उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है जो अर्धनग्न अवस्था में घटनास्थल पर डेड बॉडी पड़ा मिला ।
ग्रामीणों ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने गांव में सड़क के किनारे टहल रहे थे तभी कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि यहां पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी है जिसका सर कुचला हुआ है। जब वहां पर पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति जिसकी उम्र 45 से 50 साल के लगभग है अर्ध नग्न अवस्था में उसकी डेड बॉडी सड़क किनारे पड़ा हुआ दिखा। शरीर और माथा पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ऊसके सर को कुचलने का हत्यारों द्वारा प्रयास किया गया है। यह पूरी तरह से हत्या का मामला है जिसको लेकर हम लोगों ने अपने नजदीकी थाना मोहनिया को सूचित किया। जिसके बाद डीएसपी और थाना प्रभारी शव को अपने साथ लेकर चले गए। मृत व्यक्ति आसपास का नहीं लग रहा अभी तक पहचान नहीं हो पाई है ।