NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
17-Jul-2024 09:54 PM
By First Bihar
DESK: 2 जुलाई 2024 को उत्तरप्रदेश के हाथरस में संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ के दौरान 123 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। घटना के 15 दिन बाद भोले बाबा का अजीबोगरीब बयान दिया है। भोले बाबा कहते हैं कि होनी को कौन टाल सकता है, जो इस धरती पर आया है उसे एक दिन जाना ही है। भले ही कोई आगे-पीछे जाए।
हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा कासगंज आश्रम पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमवती और वकील एपी सिंह भी साथ थे। जहां उन्होंने कहा कि 2 जुलाई की घटना से वो काफी दुखी हैं। इस घटना को साजिश बताते हुए कहा कि एसआईटी और न्यायिक आयोग पर हमें पूरा विश्वास है कि वे मामले की पूरी सच्चाई सामने लाएंगे।
बता दें कि भोले बाबा अभी बहादुर नगर के कासगंज में रह रहे हैं। घटना के 15 दिन बाद वे सत्संग करने के लिए कासगंज आश्रम पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बातें कही। 2 जुलाई को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मची थी जिसमें 123 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। मृतकों में महिला, बुजुर्ग महिला और बच्चे शामिल थे। वही कई लोग इस हादसे में घायल हो गये थे।