Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
28-Oct-2024 10:03 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले के आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोलीमार एक युवक को घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार आरा में अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। गोलीबारी की घटना के बाद आस पास के इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। यह पूरा मामला भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीरा गांव स्थित वार्ड नंबर 12 की है।इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
बताया जाता है कि घायल युवक जमीरा गांव स्थित वार्ड नंबर 12 निवासी भुवनेश्वर राय का 35 वर्षीय पुत्र सूबेदार राय है। जो पेशे से कबाड़ी का काम करता है। जहां उसे आज अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी है। जिससे वह जख्मी हो गया गोलीबारी की घटना के बाद से इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और लोग गोलीबारी की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे।
इधर घटना के बाद घायल युवक को आनन फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां आरा सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास सिंह की देखरेख में उसका इलाज कराया जा रहा है। हालांकि गोलीबारी की घटना क्यों घटी है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं घटना के बाद सूचना पाकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।