तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
13-Mar-2021 03:36 PM
PATNA : बिहार विधानसभा में हुए जबरदस्त हंगामे और सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है. सदन में हुए बवाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अफसोस जताया है. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आज सदन में हुई घटना से वह लज्जित महसूस कर रहे हैं. भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. अगर ऐसा हुआ तो वह आगे सख्ती के साथ निपटेंगे.
विधानसभा अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सदन में हुई घटना पर अफसोस जताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि वह सच और तथ्य को सदन में रखना चाहते थे लेकिन उनकी बात को नहीं सुना गया. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद उन्हें चुप कराया गया. सदन में वह जो कुछ भी कह रहे थे वह तथ्यों के साथ कह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया.
तेजस्वी यादव ने इस बात पर हैरत जताई कि नए सदस्यों के साथ-साथ सदन में पुराने सदस्यों ने भी आक्रामक तेवर अपनाए. एक बार फिर से कहा कि डिप्टी सीएम का पद संवैधानिक नहीं होता है जबकि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक होता है. तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ही सदन में सर्वोपरि हैं और उन्हें कोई भी गाइड नहीं कर सकता.