Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
12-Jul-2020 10:29 PM
DELHI : राजस्थान सियासी संकट को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस नेता और राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के हवाले से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक सचिन पायलट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं.
दिल्ली और राजस्थान से आ रही खबरों के मुताबिक सचिन पायलट को मनाने की सारी कोशिशें बेकार हो गई हैं. कांग्रेस आलाकमान लगातार कई नेताओं के जरिए सचिन पायलट से संपर्क साध रहा था. सचिन पायलट की नाराजगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर सामने आई थी. सचिन पायलट को नोटिस जारी किए जाने के बाद वह नाराज हो गए थे और अब वह दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं.

उधर रविवार को राजस्थान के सीएम गहलोत ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. सीएम की तरफ से बुलाई गई इस बैठक में कांग्रेस के 90 विधायक पहुंचे हैं. गहलोत खेमे के सूत्रों ने ये दावा किया. इसके साथ ही ये भी जानकारी आई कि सोमवार को होने वाली बैठक के लिए अशोक गहलोत ने व्हिप जारी किया है.

इस बैठक के बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुड्डु ने दावा किया कि कुछ बीजेपी के विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ‘’अशोक गहलोत बहुमत में हैं. हम लोग भी कोशिश कर रहे हैं और कुछ बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में हैं. हम जितना खोएंगे उससे ज्यादा बीजेपी से विधायकों को लाएंगे.’’