पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
29-May-2024 07:26 AM
By First Bihar
PATNA : पटना विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में छात्र हर्ष राज की हत्या मामले में अब विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से लंबे समय के उपरांत एक बड़ा फैसला लिया गया है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि छात्र हर्ष राज की हत्या मामले सभी आरोपी छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जाएगा। मतलब हत्या के आरोपी जितने भी छात्र हैं उन्हें कॉलेज और यूनिवर्सिटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई पुलिस टीम के तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार की जाएगी। हालांकि, इसके पहले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का मौका जरूर दिया जाएगा।
दरअसल, पटना यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. रजनीश कुमार ने बताया कि यह काफी बड़ी घटना है। अगर अब छात्रों पर कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और अधिक भयावह हो जाएगी। ऐसे में विश्वविद्यालय ने हत्या के आरोपित छात्रों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। उन्हें नियम के तहत निष्कासित कर दिया जाएगा। किसी भी सूरत में दोषियों पर यह कार्रवाई होगी। अभी नए सत्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसी स्थिति में विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करना जरूरी है।
वहीं, बीएन कॉलेज के छात्र की हत्या मामले में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को कुलपति, डीएम व एसएसपी को राजभवन बुलाकर इस मामले में विस्तृत जानकारी ली। उन्हें दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निदेश भी दिया है। साथ ही राज्यपाल ने बुधवार से सभी हॉस्टल को बंद कर देने का निर्देश भी दिया। उन्होंने छात्रावासों में अराजकता फैलाने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
इसके साथ ही कुलाधिपति ने कहा कि ऐसे शरारती एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचित किया जाए। इस बीच, पटना विश्वविद्यालय ने गर्मी की छुट्टी को देखते हुए एक जून से सभी छात्रावासों को बंद करने का फैसला किया है। सभी छात्रों को एक जून से पहले छात्रावास खाली करने का आदेश दे दिया गया है। सभी हॉस्टल अधीक्षकों को छात्रावास खाली कराने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद यह निर्णय आगे लिया जाएगा तो छात्रावास को खोलना है या बंद रखना है।
बता दें कि पटना लॉ कॉलेज परिसर में विगत सोमवार को परीक्षा देकर निकले छात्र हर्ष राज की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी चंदन यादव को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि 8 महीने पहले डांडिया नाइट में हुए विवाद को लेकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। चंदन यादव बीए फाइनल ईयर का छात्र है और जैक्सन हॉस्टल में रहता है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।