पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
30-May-2024 08:11 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में छात्र हर्ष राज की हत्या मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के संपत्ति की कुर्की-जब्ती की तैयारी शुरू कर दी है। सुल्तानगंज थाना इलाके के लॉ कॉलेज में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस को चार आरोपियों का वारंट मिला है। सूत्रों के मुताबिक पांचवें आरोपी के भी नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है।
दरअसल, हर्ष हत्याकांड मामले में वारंट मिलने के बाद बुधवार की सुबह आरोपियों का वारंट लेकर पुलिस उनके घरों तक पहुंच गई। सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि सभी के खिलाफ इश्तेहार लेने के बाद तीन दिनों के भीतर ही कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम हत्याकांड को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
सिटी एसपी पूर्वी के मुताबिक पकड़े गए मास्टरमाइंड चंदन ने लाइनर का काम किया था। उसके अलावा एक और आरोपी है, जिसने बाकी के लड़कों को एक जगह इकह्वा किया था। पूरी साजिश घटना के दो दिन पहले ही रची गई थी। सूत्रों की मानें तो इस मामले में मुसल्लहपुर स्थित एक हॉस्टल में रहने वाले छात्र के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस केस का आईओ सुल्तानगंज के थानेदार अजय कुमार को बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक पिछले साल डांडिया नाइट में हुए तनाव के बाद काफी दिनों से हर्ष राज अशोक राजपथ या हॉस्टल के इलाके में नहीं आया था। इस कारण विरोधियों को बदला लेने का मौका नहीं मिला। इसी बीच आरोपी चंदन ने हर्ष के बारे में पूरी जानकारी ली। उसे पता था कि हर हाल में हर्ष अपनी परीक्षा देने लॉ कॉलेज जरूर आएगा।
उसने सुबह के वक्त रेकी कर अपने साथियों को बता दिया था कि हर्ष परीक्षा देने हॉल पहुंच चुका है। परीक्षा खत्म होने के कुछ देर पहले से ही आरोपी वहां पहुंच गए थे। जबकि चंदन, हर्ष की बाइक के आसपास था। जैसे ही हर्ष वहां पहुंचा, चंदन ने अपने अन्य साथियों को खबर कर दी। इसके बाद सभी ने हर्ष के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसने दम तोड़ दिया।