ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / घर लौट रहे बिहारी मजदूरों से बोले हरियाणा के CM खट्टर, बिहार पहुंचकर...

घर लौट रहे बिहारी मजदूरों से बोले हरियाणा के CM खट्टर, बिहार पहुंचकर नीतीश बाबू को मेरा नमस्ते बोल देना, देखिये वीडियो

07-May-2020 07:06 AM

HISAR : “ट्रेन से जाने के लिए आपसे किसी ने पैसा तो नहीं लिया है ना. खाना खा लिया है ना. पानी की बोतल मिल गयी है न. किसी को भी एक पैसा नहीं देना है. सारी व्यवस्था हम लोगों ने कर दिया है. आप बस आराम से घर जाओ. और जब बिहार पहुंच जाना तो नीतीश बाबू को मेरा नमस्ते बोल देना.” 

हरियाणा से बुधवार को जब बिहार के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन खुली तो उसमें सवार होने वालों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुछ इसी अंदाज में बातें की. हरियाणा के हिसार से बुधवार को बिहार के कटिहार के लिए पहली ट्रेन रवाना हुई. ट्रेन में बिहार के 1200 मजदूर सवार हुए. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उनमें से कई मजदूरों से खुद बातचीत की. 

मेरे रहते हरियाणा में किसी बिहारी को दिक्कत नहीं होगी

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मजदूरों से एक-एक जानकारी ली. किसी ने पैसे तो नहीं लिये. खाना-पानी मिला या नहीं. साथ में ये भी बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें घऱ पहुंचाने की भी व्यवस्था है. एक मजदूर ने कहा कि कटिहार रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उसे अररिया जाना है. खट्टर ने कहा कि उनकी बिहार के अधिकारियों से बात हो गयी है. सारे मजदूरों को उनके घर तक बस से पहुंचाया जायेगा. हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके रहते किसी मजदूर को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. 

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में प्रवासी मजदूरों की घऱ वापसी को लेकर सियासत तेज हो गयी है. कर्नाटक ने मजदूरों को वापस भेजने से इंकार कर दिया है. वहीं, महाराष्ट्र सरकार के रवैये पर बिहार सरकार ने सख्त नाराजगी जतायी है. ऐसे में हरियाणा के सीएम की पहल से बिहार के मजदूर गदगद हो गये. हिसार से चली ये ट्रेन आज कटिहार पहुंचेगी.