सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
02-Jun-2022 01:24 PM
DESK: गुजरात के चर्चित पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता श्वेता ब्रह्मभट्ट भाजपा में शामिल हो गयी हैं। दोनों नेताओं का बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। हार्दिक पटेल ने कोबा इलाके से बीजेपी कार्यालय 'कमलम' तक का रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जिसके बाद दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर विजय मुहूर्त में हार्दिक ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
बीजेपी का दामन थामने से पहले हार्दिक पटेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।"
हार्दिक पटेल ने कहा कि अब तक उन्होंने किसी भी पद के लालच में कहीं भी किसी भी प्रकार की मांग नहीं रखी। कांग्रेस को भी मैंने काम मांगते हुए छोड़ा और भाजपा में भी मैं काम करने की परिभाषा के साथ जुड़ रहा हूं। हार्दिक ने कहा कि वे हर 10 दिन में एक कार्यक्रम करेंगे जिसमें कांग्रेस पार्टी से नाराज विधायकों, जिला पंचायत या तहसील पंचायत के सदस्यों, नगर निगम के सदस्यों को जोड़ेंगे।