अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Dec-2022 07:04 PM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता के बेहतर स्वास्थ्य ले किये खुद की किडनी डोनेट किया है। जिसके बाद उनके इस निर्णय को लेकर हर तरफ से वाहवाही मिल रही है। इसी कड़ी में अब विकासशील इंसान पार्टी के तरफ से भी रोहिणी के इस फैसले को लेकर तारीफ की गई है।
विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि, रोहिणी द्वारा अपने पिता के लिए किडनी देना हर किसी के लिए अनुकरणीय हैं। रोहिणी आचार्य की इस कदम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। देश की युवा पीढ़ी को रोहिणी आचार्य से सीख लेनी चाहिए। ज्योति ने कहा कि रोहिणी आचार्य का ही त्याग है कि आज हर जगह उनकी ही चर्चा है और सारे लोग रोहिणी की प्रशंसा कर रहे हैं। साथ ही साथ लोग यह भी कह रहे हैं कि हर परिवार को रोहिणी की जैसी बेटी मिले।
उन्होंने यह भी कहा कि परिवार और माता-पिता के लिए रोहिणी का त्याग उन लोगों के लिए सबक है, जो बेटियों की तुलना में बेटे की चाह अधिक रखते हैं। रोहिणी ने इस बात को बखूबी साबित कर दिया है कि परिवार और संस्कार से बढ़कर कुछ नहीं होता। आने वाली पीढ़ी रोहिणी के आदेश को शायद ही भुला सके। रोहिणी ने पारिवारिक आदर्श और त्याग की जो लकीर खींची है उसे पार पाना शायद हर किसी के लिए संभव नहीं होगा। वीआईपी भी रोहिणी और लालू प्रसाद के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।