Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
09-Jul-2020 11:21 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण ने बिहार में भले ही हालात खराब कर रखे हो. लेकिन विधानसभा चुनाव हर हाल में कराया जाएगा. चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव समय पर कराए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने अपनी तैयारियों को जारी रखा है और चुनाव समय पर कराए जाएंगे. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील अरोड़ा ने कहा है कि हम बिहार में चुनाव कराने को लेकर तैयार है और इसके लिए कई स्तरों पर एक्शन प्लान बनाया गया है.
अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू
विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अपने स्टैंड पर किस कदर मजबूती से खड़ा है. इस बात का अंदाजा उसकी तैयारी देखकर लगाया जा सकता है. आयोग ने आज से निर्वाचित पदाधिकारियों की ट्रेनिंग का सिलसिला भी शुरू कर दिया है. पटना में चुनाव आयोग की तरफ से निर्वाचित पदाधिकारियों को आज से ट्रेनिंग दी जा रही है जो 17 जुलाई तक चलेगी. पटना के अधिवेशन भवन सभागार में ट्रेनिंग सेशन की शुरुआत की गई है. एक चेतन में तकरीबन 300 लोगों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है. ट्रेनिंग सेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ख्याल रखा गया है. निर्वाचित पदाधिकारियों को आयोग इस बात की ट्रेनिंग दे रहा है कि कोरोना वायरस के बीच वोटिंग कैसे सुरक्षित तरीके से कराई जाए. विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों के रूप में 101 अनुमंडल पदाधिकारी, 101 भूमि उप समाहर्ता और अन्य वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है जिनकी ट्रेनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
उधर मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव हर हाल में 29 नवंबर के पहले संपन्न करा लिए जाएंगे. बिहार में तकरीबन सात करोड़ 31 लाख वोटर है जिनकी सुरक्षा को लेकर आयोग अपने स्तर से तैयारी में जुटा हुआ है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि चुनाव का कार्यक्रम लॉजिस्टिक, मौसम, स्कूल कैलेंडर और कोरोना से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया जाएगा. आयोग ने पहले ही यह निर्णय ले लिया है कि 65 साल से ज्यादा उम्र के मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे. साथ ही साथ एक पोलिंग बूथ पर एक हजार से ज्यादा वोटर नहीं रखे जाएंगे. आयोग में 33 हजार से ज्यादा नए पोलिंग बूथ बनाने का भी फैसला किया है.