रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम
08-May-2024 11:55 AM
By First Bihar
PATNA : राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन मिलना चाहिए। लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं, ये बात जनता समझ गई है। इसके बाद पीएम ने इसका पूरजोर तरीके से पलटवार किया।तब आकर लालू ने सफाई भी दी। इसके बाद अब इस मामले में तेजस्वी ने भी अपना बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि मोदी कब नहीं बोलते हैं हमलोग पर।
तेजस्वी यादव ने कहा कि, पीएम मोदी कब नहीं लालू जी पर नहीं बोलते हैं। वह तो हमलोग पर ही दिन भर बोलते रहते हैं। आप खुद देखिए कि पीएम दूसरे राज्य में जाकर मुझे गाली देते हैं। तो सही बात तो यह है कि वह लोग खुद हमसे डरे हुए हैं और हमसे भयभीत हैं। हमने तो पहले ही बोला की वो पीरजादे हैं कुछ भी कह सकते हैं।
इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी विशुद्ध रूप से आरक्षण विरोधी है। बिहार में मात्र 𝟏𝟕 महीनों में हमारी सरकार ने राजद के सामाजिक न्याय, नीतियों एवं प्रतिबद्धता के चलते देश में प्रथम बार जातिगत गणना करवाने तथा आरक्षण सीमा बढ़ाकर 𝟕𝟓% करने का ऐतिहासिक कार्य किया। हमारी पहल पर ही बिहार कैबिनेट ने राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में वंचित जातियों का आरक्षण 𝟓𝟎% से बढ़ाकर 𝟔𝟓 प्रतिशत किए जाने संबंधी संशोधित प्रावधानों को संविधान की 𝟗वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार से बारम्बार अनुरोध किया। लेकिन आरक्षण विरोधी बीजेपी सरकार ने गलत मंशा के चलते अभी तक इसे 𝟗वीं अनुसूची में नहीं डाला है।
वहीं, तेजस्वी ने कहा कि हम तो पहले से ही कहते रहे हैं कि कर्पूरी ठाकुर ने सभी लोगों को आरक्षण दिया है। तो इसमें अलग क्या है। जब हमारी सरकार थी तो वहां महागठबंधन का तो किसका किसका आरक्षण बढ़ा यह भी देख लीजिए आप।पीएम मोदी अच्छी तरीके से जानते है कि इस बार उनका सत्ता से दूर होना तय है। इस बार बिहार के साथ देश की जनता तानाशाह सरकार को हटाना चाहती है।
उधर, तेजस्वी ने बीते कल हुए तीसरे चरण के चुनाव को लेकर कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के बाद हम लोग अच्छे पोजीशन में हैं जो लोग चुनाव से पहले कुछ और समझते थे अब तीसरे चरण के चुनाव के बाद उंगली चबाने लगे हैं। हम लोग पूरी तरह से बेफिक्र हैं क्योंकि कि चार जून को इंडिया की सरकार बनने जा रही है।