ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / हंगामेदार तरीके से शीतकालीन सत्र का हो सकता है समापन, मुआवजा दिलाने की...

हंगामेदार तरीके से शीतकालीन सत्र का हो सकता है समापन, मुआवजा दिलाने की मांग पर टिकी रहेगी विपक्ष

19-Dec-2022 07:27 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल शीतकालीन सत्र का आज समापन होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का शीतकालीन सत्र हंगामेदार तरीके से समाप्त होने वाला है। दरअसल,  पिछले 4 दिनों से जिस तरह छपरा शराब कांड को लेकर सदन में हंगामा किया गया है उस को ध्यान में रखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आज का दिन भी काफी हंगामेदार तरीके से ही गुजरने वाला है।


बता दें कि, शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सरकार को अपने कई विधेयक पेश करने हैं। वहीं, विपक्ष के तरफ से भी इसका पुरजोर विरोध करने की योजना तैयार कर ली गई है। इसके साथ ही साथ छपरा में शराब के कारण मृत 80 से अधिक लोगों को मुआवजा दिलवाने के लिए विपक्ष एक बार फिर से नीतीश कुमार पर हमलावर हो सकती है। इस बार विपक्ष को 2016 में शराब से मृत लोगों को बिहार सरकार द्वारा मुआवजा देने का एलान भी हाथ लग गया है ऐसे में वह कोई भी मौका चूकना नहीं चाहेगी।


इधर, सत्तारूढ़ दल के नेता यह चाहेंगे कि इस शीतकालीन सत्र को लेकर उनके तरफ से जो विधेयक पारित करने हैं उसे बहुमत सहमति से पारित करवा लें। इसके साथ ही चाहेगी कि किसी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित ना हो पाए। क्योंकि पिछले 4 दिनों से एक भी दिन सदन बिना हंगामे के नहीं चल पाई है। ऐसे में आज का दिन क्या होगा यह देखना बेहद ही रोचक होने वाला है।


गौरतलब हो कि, शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी सदस्यों के कार्य और गैर सरकारी संकल्प लिए जाएंगे इसके बाद बिहार विधानमंडल की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इससे पहले 5 दिनों के इस संक्षिप्त सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विश्व 2022 23 के लिए 19048.98 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया। इसके साथ ही वित्त मंत्री द्वारा सदन में बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक पास किया गया।