सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
21-May-2021 08:55 AM
PATNA : हल्दी की रस्म के दिन दूल्हे की मौत हो जाने से परिवार में खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. यह हैरान कर देने वाली घटना पटना की है जहां पटना-गया रेलखंड के तारेगना स्टेशन पर डाउन जनशताब्दी एक्सप्रेस से अपनी शादी के लिए अपनी बहन के परिवार को रांची से लेकर आ रहे युवक की प्लेटफार्म से ट्रैक पर गिर जाने और ट्रेन से कट जाने के कारण मौत हो गई.
घटना के बाद जीआरपी ने मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. तारेगना जीआरपी थाना अध्यक्ष सुरेश राम ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. इधर शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया.
बता दें की दानापुर के तकियापुर के रहने वाले रमन जायसवाल के 29 वर्षीय बेटे रौशन जायसवाल की शादी 26 मई को होनी थी. अपनी शादी के लिए वह रांची के रातू रोड लक्ष्मीनगर पिस्का मोड़ में रह रही अपनी बहन नीतू कुमारी, भगिना और भगिनी को लेकर जनशताब्दी से अपने घर दानापुर आ रहा था. रात में 9:30 बजे के आसपास जब ट्रेन तारेगना स्टेशन पर पहुंची तो रौशन पानी की बोतल लेकर पानी भरने स्टेशन पर उतरा. उसी क्रम में ट्रेन खुल गई. उस वक्त ट्रेन पकड़ने के क्रम में रौशन का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
परिजनों ने बताया कि रौशन की गुरुवार के दिन ही हल्दी की रस्म होनी थी. गुरुवार को मृतक रौशन का शव जब उसके घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया. मृतक की बहन नीतू कुमारी ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कराया है. मृतक रौशन माता-पिता का इकलौता बेटा था.