पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
23-Aug-2024 07:20 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: हाजीपुर में 20 अगस्त की शाम को वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या की गयी थी। इस मामले का उद्भेदन पुलिस ने किया है। सदर थाना क्षेत्र के दिग्धी कला पश्चिमी के वार्ड नंबर- 5 के वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या बाईक सवार अपराधियों ने की थी। घटना के बाद मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था।
एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुई घटना में शामिल 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया जबकि दो अपराधियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो ने अपना जुर्म स्वीकारा है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मृतक के पुत्र के साथ मारपीट हुई थी जिसे लेकर मृतक के बेटे द्वारा सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था।
करीब एक माह पूर्व मृतक के पुत्र द्वारा घटना में शामिल गिरफ्तार एक आरोपी की बहन को साथ घुमाने को लेकर मृतक पंकज राय से कहा-सुनी हुई थी। इसी बात को लेकर पंकज राय की हत्या की गयी थी। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।