ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश

बिहार : टीचर ने छात्रा से किया रेप, मोबाइल में रिकार्ड किया स्टूडेंट का अश्लील वीडियो, कोर्ट में दोषी करार

27-Feb-2021 08:28 PM

HAJIPUR : बिहार के वैशाली जिले में छात्रा के साथ दरिंदगी करने वाले एक शिक्षक और उसके साथी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. नाबालिग बच्ची से रेप के दोषी शिक्षक और उसका साथी अब सलाखों के पीछे होंगे. षष्टम् एडीजे सह पाक्सो के विशेष न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा ने शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है. कोर्ट इस मामले में अगले महीने 8 मार्च को सजा पर सुनवाई करेगी. 


मामला वैशाली जिले के महनार थाना की है, जहां पानापुर हरिगोविंदपुर राजकीय मध्य विद्यालय के एक शिक्षक समेत दो को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है. दोषी शिक्षक अभिषेक कुमार उर्फ चंदन और उसका दोस्त रीतेश रंजन उर्फ बंटी महनार थाने के नारायणपुर डेढ़पुरा के रहनेवाले हैं. 


सरकार की ओर से मामले को कंडक्ट कर रहे पाक्सो के विशेष लोक अभियोजक मनोज कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक ट्यूशन के दौरान छात्रा से दुष्कर्म करना शुरू किया और उसका विडियो बना लिया था. बाद में उसे वायरल कर देने की धमकी देकर वह और उसका दोस्त रीतेश एक साल तक बच्ची से दुष्कर्म करता रहा.


बाद में पीड़िता ने अपनी मां और परिजनों से आपबीती सुनायी तब मामला पुलिस तक पहुंचा और महनार थाने में दोनों के खिलाफ 8 मार्च 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने अनुसंधान के बाद अदालत में दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया. विशेष लोक अभियोजक शर्मा ने अभियोजन की ओर से आठ साक्षियों की गवाही अदालत में कराई. अदालत ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए उन्हें भादवि की धारा 376 ,120 बी और पाक्सो की कई धाराओं के तहत दोषी घोषित किया.