बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता
29-Nov-2020 09:09 AM
HAJIPUR : अपराध से जुड़ी हुई एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. हाजीपुर में पुलिस ने लूटपाट के अंजाम देने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, वो सभी छात्र हैं. ये स्टूडेंट जिले में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे. पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
मामला हाजीपुर जिले का है. जहां पुलिस ने लूटपाट के अंजाम देने वाले एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो लॉकडाउन में घर लौटे छात्रों का गैंग है. पुलिस ने इनके पास से हथियार और लूट के नगद रुपये भी बरामद किये. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्त अपराधी स्टूडेंट हैं, जो लॉकडाउन में अपने घर लौटे थे. इन्हें अपनी लाइफस्टाइल मेंटेन करने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद इन्होंने अपराध का रास्ता अपनाया.
इन बदमाशों ने हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हंसता गंज में एक नमक कारोबारी को गोली मारकर 5 लाख रुपये कैश और लैपटॉप लूट कर फरार हुए थे. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की पहचान की और कार्रवाई करते हुए लुटेरा गैंग के 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.
वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि लॉकडाउन में घर लौटे इंजिनीरिंग के छात्रों ने लुटेरा गैंग बनाया है. फिलहाल गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.