Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
26-Dec-2022 08:52 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: हाजीपुर के औधोगिक थाना क्षेत्र का हिलालपुर गांव देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अपराधियों की फायरिंग में एक राहगीर सहित दो लोगों को गोली लग गयी। घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बाइक सवार पंकज कुमार और भाजपा कार्यकर्ता रमेश कुमार शामिल है। पंकज के पैर में गोली लगी है जबकि रमेश की पेट मे गोली लगी है।
घायल पंकज ने बताया कि वह अपनी बाइक से चकमकरंद अपने घर की ओर लौट रहा था तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने वार्ड नंबर तीन के पास हमला कर दिया। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गयी। वहीं रमेश ने बताया कि वह अंडा खाते हुए घर जा रहा था इसी बीच दो तरफ से आ रही बाइक पर सवार बदमाशों के बीच फायरिंग होने लगी। जिसमे एक गोली उसे भी जा लगी।
रमेश ने बताया कि इस दौरान दोनों तरफ से लगभग पांच राउंड फायरिंग की गई। पंकज ने बताया कि मदारपुर के उदय और हिलालपुर के रंजीत ने उसपर जानलेवा हमला किया गया। इससे पहले भी उस पर जानलेवा हमला हो चुका है। वहीं पंकज का कहना था कि रंजीत कुख्यात अपराधी है और उसपर कई मामले दर्ज है लेकिन उसने यह नहीं बताया कि अपराधी के साथ उसका विवाद क्या था? बहरहाल पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है लेकिन वैशाली में बढ़ रही अपराध की घटनाओं से लोग दहशत में है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहें है।