Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
27-Apr-2023 06:09 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 12 राउंड फायरिंग की है। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना पातेपुर थाना क्षेत्र स्थित बाइस माइल चौक की है।
बताया जा रहा है कि हर दिन की तरफ गुरुवार को भी कपड़े की दुकान में ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी बीच बदमाश आ धमके और फायरिंग शुरू कर दी।जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना में दुकानदार समेत सड़क से गुजर रहे एक अन्य राहगीर को गोली लगी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। कपड़ा दुकानदार पातेपुर का ही रहनेवाला बताया जा रहा है जबकि घायल राहगीर कटहरा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि रंगदारी की मांग को लेकर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।