मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
01-Dec-2019 06:56 PM
NAWADA : हैदराबाद लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसके बाद उसकी हत्या की घटना से लोग आक्रोशित हैं। हैदराबाद से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। छोटे-छोटे शहरों में घटना के खिलाफ लोग सड़क पर हैं।इसी कड़ी में रविवार की शाम नवादा नगर में युवाओं की टोली ने कैंडल मार्च निकाला।
गांधी स्कूल से निकाले गए मार्च में शामिल युवाओं ने शहर का भ्रमण किया। प्रजातंत्र चौक पर मार्च संपन्न हुआ। युवाओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने और कठोर कानून बनाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी नटवर सिंह ने कहा कि हमारे देश में नारियों की पूजा की जाती रही है। नारी के सम्मान में महाभारत और रामायण हुआ है। जिसे अब दोहराने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि जबतक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तबतक देश में ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही शूट एंड वारंट प्रणाली बहाल करने की मांग की।
मौके पर अतुल सरकार, ब्रजेश कुमार, चेतन कुमार, समीर कुमार, सीटू कुमार, राहुल कुमार, रौशन कुमार, रविशंकर, लालजी, उत्पलकांत समेत सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित थे।