ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / विधानमंडल का मानसून सत्र ज्ञान भवन में होगा आयोजित, फर्स्ट बिहार ने पहले...

विधानमंडल का मानसून सत्र ज्ञान भवन में होगा आयोजित, फर्स्ट बिहार ने पहले ही दी थी जानकारी

24-Jul-2020 08:30 PM

PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहले से ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि मानसून सत्र की बैठक में विधानमंडल में नहीं हो पाएगी। लिहाजा अब सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ज्ञान भवन में मानसून सत्र की बैठक आयोजित होगी इस संबंध में राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


फर्स्ट बिहार ने पहले यह खबर दी थी 


बिहार विधानमंडल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा की सदन की बैठक विधानमंडल भवन की बजाय कहीं और कराया जाए। आगामी 3 अगस्त से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। मानसून सत्र को बेहद छोटा रखा गया है और 6 अगस्त तक ही बैठकें होनी हैं। यह सत्र इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 16वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। सरकार संक्रमण की चुनौतियों के बीच जिस विकल्प पर विचार कर रही है उसके मुताबिक पटना के ज्ञान भवन में मानसून सत्र की बैठक आयोजित की जा सकती है। ज्ञान भवन के फर्स्ट फ्लोर पर विधान परिषद जबकि प्रेक्षागृह में विधानसभा की बैठक का संचालन किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो इसके लिए शुरुआती दौर की तैयारियां भी शुरू की जा चुकी है हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 


छोटा हो सकता है सत्र


संक्रमण को देखते हुए 4 दिन के मानसून सत्र को और छोटा किया जा सकता है। सत्र में एक या दो दिन की कटौती संभव है हालांकि इस पर अभी अंतिम तौर पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। सत्र की शुरुआत के बाद ही सर्वदलीय बैठक किया फिर कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में इस पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा।