BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
06-Nov-2023 07:01 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: सुपौल में गुटखा खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गयी। गोली कमर के नीचे लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन घायल युवक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां पर डॉ. श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा की है।
इस मामले में 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। परिजनों ने बताया कि गुटखा खाने को लेकर विवाद हुआ था। डपरखा वार्ड नम्बर 24 निवासी फनीलाल सरदार के 18 वर्षीय पुत्र बलराम की पहले पिटाई की गयी फिर मनीष यादव ने उसे गोली मार दी। फिलहाल मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में बलराम का इलाज चल रहा है।
युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। घटना को लेकर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वही एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें अभी भी चार लोग फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।