ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / news / गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा. आज पहुचेंगे पटना; कल करेंगे सीतामढ़ी...

गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा. आज पहुचेंगे पटना; कल करेंगे सीतामढ़ी और मधुबनी में सभा

15-May-2024 06:36 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है। अब पांचवे चरण के तहत राज्य की पांच सीटों (सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर) पर 20 मई को मतदान होना है। इन पांच सीटों पर मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। ऐसे में दोनों ही गठबंधन के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए चुनावी सभा कर रहे हैं। इस बीच आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं। 


अमित शाह राजधानी के होटल मौर्य में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार को सीतामढ़ी और मधुबनी में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। सीतामढ़ी से एनडीए की ओर से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर उम्मीदवार है। मधुबनी से अशोक यादव फिर से एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी हैं।  बिहार में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में जिन पांच सीटों पर मतदान होने जा रहा है, इनमें चार सीटों पर दोनों गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार एक-दूसरे के लिए नये हैं। 


वहीं, एक सीट मुजफ्फरपुर सीट ऐसी है, जहां पर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार लगातार दूसरी बार आमने-सामने हैं। सीतामढ़ी में विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर की लड़ाई पूर्व सांसद राजद के अर्जुन राय से है। अर्जुन राय इस सीट पर 2009 में जदयू के टिकट पर जीते थे। इसके बाद वह 2014 में जदयू और 2019 में राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े, पर दोनों में उनकी हार हुई। इस बार फिर वह राजद के टिकट पर मैदान में हैं। वहीं, जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों के बीच यह पहली लड़ाई है।  


जबकि, मधुबनी में जदयू के निवर्तमान भाजपा सांसद अशोक यादव से राजद के अली अशरफ फातमी की लड़ाई है। इन दोनों नेताओं के बीच भी यह पहला मुकाबला है। अशोक यादव 2019 में वीआईपी के प्रत्याशी को हराया था। वहीं, वर्ष 2019 और 2014 में इस सीट पर भाजपा के हुकुमदेव नारायण यादव जीते थे। 


इसके साथ ही सारण में भाजपा के निर्वतमान सांसद राजीव प्रताप रूडी की लड़ाई राजद की रोहिणी आचार्या से है। रोहिणी का यह पहला चुनाव है। इस तरह दोनों उम्मीदवार के बीच पहली बार भिड़ंत है। 2019 में रूडी ने राजद के चंद्रिका राय और 2014 में राजद की राबड़ी देवी को हराया था। वहीं, 2009 के चुनाव में रूडी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने हराया था।


इसके अलावा मुजफ्फरपुर में इस बार उन्हीं दोनों उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला है, जो 2019 में भी आमने-सामने थे। अंतर यह है कि दोनों उम्मीदवारों की पार्टी इस बार बदल गयी है। भाजपा के राजभूषण निषाद और कांग्रेस के अजय निषाद के बीच मुकाबला है। 2019 में अजय निषाद भाजपा के टिकट पर लड़े थे और वीआईपी के टिकट पर मैदान में उतरे राजभूषण निषाद को हराया था। 2014 में भी भाजपा के टिकट पर अजय निषाद जीते थे। वहीं, 2009 में अजय निषाद के पिता जयनारायण निषाद ने जदयू के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 


उधर, हाजीपुर लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान मैदान में हैं। इस कारण पूरे देश की नजर इस सीट पर है। हाजीपुर से वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम खड़े हैं। दोनों के बीच यह पहला मुकाबला है। 2019 में इस सीट पर लोजपा के पशुपति कुमार पारस विजयी हुए थे। वहीं, 2014 में रामविलास पासवान यहां से जीते थे। रामविलास पासवान को 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री जदयू के रामसंदुर दास ने हराया था।