ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को डैम के पास झाड़ियों से पकड़ा : मंदिर में...

ग्रामीणों ने प्रेमी-युगल को डैम के पास झाड़ियों से पकड़ा : मंदिर में ले जाकर करवाई दोनों की शादी

09-May-2024 05:23 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : जमुई जिले के लक्ष्मीपुर डैम के पास झाड़ियों में मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की मंदिर में ले जाकर शादी करवा दी। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमी अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है। 


वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि सिंदूर से मांग भरने के बाद दोनों मंदिर परिसर में बैठे हैं और एक व्यक्ति दोनों का पैर रंग रहा है। इस दौरान दर्जनों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे मंदिर परिसर में मौजूद थे। मंदिर में शादी के बाद लोग भोलेनाथ का जयकारा लगा रहे थे। वायरल वीडियो मंगलवार की है। 


बताया जाता है कि दोनों प्रेमी जोड़े कर्णपुर डैम पर मिलने आए थे। जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पटेश्वरनाथ धाम मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करवा दी। दोनों प्रेमी युगल की पहचान जिनहरा निवासी सुधीर यादव के बेटे अमन और कर्णपुर के रहने वाली लिलो मंडल की बेटी प्रिया के रूप में हुई है। दोनों कर्णपुर डैम पर मिलने पहुंचे थे। 


जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और इस बात की जानकारी लड़की के परिवार वालों को दी। लड़की के घर वाले और ग्रामीण दोनों को लेकर लड़के के घर पहुंच गए। फिर दोनों की शादी करने की बात कहने लगे। दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 


वही, इस मामले में लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस उनके घर पर गई थी। जहां परिजनों ने लव मैरिज की बात बताई है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों बालिग हैं। जो शादी के बाद दूसरे शहर चले गए हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में परिवार वाले को लिखित आवेदन देने को कहा गया है।