Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें होली में नहीं बजेगा डीजे: अश्लील गाना बजाने वालों की भी खैर नहीं बिहार कृषि ऐप से अब घर बैठे होगा फार्मर रजिस्ट्रेशन, खाद और फसल सलाह बस एक क्लिक में BIHAR: संदिग्ध परिस्थिति में किन्नर की मौत, किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
17-Jul-2024 03:07 PM
By First Bihar
DESK: लाडली बहन स्कीम के तर्ज पर अब लाडला भाई योजना की घोषणा की गयी है। इस स्कीम के तहत जो छात्र इंटर पास होंगे उनको हर महीने 6 हजार रूपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। वही यदि किसी छात्र के पास डिप्लोमा की डिग्री है उसे 8 हजार रूपया महीना दिया जाएगा। जबकि ग्रेजुएट छात्रों को 10 हजार रूपया हर महीने दिया जाएगा।
इस बात की घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनकी नजर में लड़का और लड़कती में कोई फर्क नहीं है। लड़कियों के लिए लाडली बहन योजना की शुरुआत की गयी थी जिसके बाद अब लड़कों के लिए लाडला भाई योजना की घोषणा की गयी है। लाडला भाई योजना से बेरोजगारी का समाधान तो होगा ही साथ ही युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप और सरकार की ओर से छात्रवृति मिलेगी।
बता दें कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले दिनों बेरोजगारी का मुद्दा उठाया था जिसके बाद एकनाथ शिंदे सरकार ने लाडला भाई योजना की घोषणा कर दी। इससे पहले सरकार ने लाडली बहन योजना (मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना) की घोषणा की थी जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया गया। जो 21 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को जुलाई महीने से दिया जाएगा। जुलाई महीने से ही लाडला भाई योजना भी लागू होगी।