ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / जम्मू कश्मीर के हालात पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा -...

जम्मू कश्मीर के हालात पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा - किसी को डरने की जरूरत नहीं

03-Aug-2019 06:42 PM

By 7

DESK : जम्मू कश्मीर के हालात पर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घाटी में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई थी। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घाटी में मौजूद तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन का पहला दायित्व है लिहाजा एडवाइजरी जारी की गई। सत्यपाल मलिक ने कहा है कि सीमा पार बड़ी संख्या में आतंकी बैठे हैं जिनमें से ज्यादातर मानव बम हैं। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि आगे क्या होगा यह मुझे भी नहीं पता लेकिन फिलहाल घाटी में मौजूद तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा काम है। घाटी में अमरनाथ यात्रा रोके जाने के बाद सरकार की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी को देखते हुए राजनीतिक दलों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात भी की है हालांकि राज्यपाल ने राजनेताओं से आग्रह किया है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें।