ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान

Home / news / दिव्यांगों को राज्य सरकार का तोहफा, सरकारी नौकरी में अब 4 फीसदी तो,...

दिव्यांगों को राज्य सरकार का तोहफा, सरकारी नौकरी में अब 4 फीसदी तो, सरकारी शिक्षण संस्थाओं में 5 फीसदी मिलेगा आरक्षण

27-Jun-2019 06:04 PM

By 9

PATNA: बिहार सरकार ने दिव्यांगों के लिए बड़ी घोषणा की है. सूबे के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिव्यांग जनों को सरकारी नौकरियों में 4 फीसदी जबकि सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में एडमिशन के लिए 5 फीसदी आरक्षण मिलेगा. ये बातें उन्होंने शहर के कुम्हरार इलाके में अंतर्ज्योति बालिक विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही. 3 फीसदी से बढ़कर हुआ 4 फीसदी आरक्षण डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगो की हर सुविधा का ख्याल रख रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 9 लाख दिव्यांगों को सालाना 400 करोड़ खर्च कर 400 रुपए हरेक महीने पेंशन दी जा रही है. उन्होंने कहा कि केद्र सरकार से भी बुजुर्ग, विधवा के साथ ही दिव्यांगों के लिए मिलने वाली पेंशन राशियों में बढ़ोतरी की मांग की गई है. बता दें कि इससे पहले राज्य की सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों को 3 फीसदी आरक्षण मिलता था जिसे अब बढ़ाकर 4 फीसदी कर दिया है. डिप्टी सीएम ने दिए 5 लाख उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगों की सुविधा के लिए पहले ही सभी सार्वजनिक स्थलों और सरकारी भवनों में रैम्प के निर्माण का फैसला लिया गया है. इस मौके पर अन्तर्ज्योति बालिका स्कूल के विकास और ब्रेल लाइब्रेरी के लिए उप मुख्यमंत्री ने अपनी मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषण की.