ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

छपरा: 900 करोड़ की लागत से बदलेगी शहर की सूरत, बनेगा डबल डेकर ब्रिज, सुधरेगी बिजली व्यवस्था

16-Aug-2019 05:39 PM

By 9

PATNA: जल्दी ही छपरा शहर की सूरत बदली बदली सी नजर आएगी. जी हां. सरकार ने शहर की सूरत को बदलने के लिए 900 करोड़ की योजनाओं पर अपनी मुहर लगायी है. नई योजनाओं के तहत शहर के अंदर डबल डेकर ब्रिज बनाए जाएंगे साथ ही बिजली कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम किए जाएंगे. छपरा शहर के विकास को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में छपरा से सांसद राजीव प्रताप रुडी भी शामिल थे. बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे. बैठक के दौरान शहर में विकास के कामों को रफ्तार देने के लिए एक समन्वय समिति का भी गठन करने का फैसला लिया गया है. बैठक के बाद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि काम में समन्वय बनाने के मकसद से समन्वय समिति का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि समन्वय के अभाव के चलते विकास कामों को गति नहीं मिल पाती थी. इस दौरान बीजेपी सांसद ने खासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया. साथ ही मुख्य सचिव दीपक कुमार को भी विकास कार्यों में रुचि दिखाने को लेकर उनका भी आभार जताया.