ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

Bihar Election 2025: 'बिहार में सड़कें नहीं थीं, लेकिन बम जरूर फेंके जाते थे', रवि किशन को याद आया जंगलराज का पुराना दौर

Bihar Election 2025: खगड़िया के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के दौरान बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने लालू यादव के शासन काल को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे यूपी से माफिया का सफाया हुआ, वैसे ही बिहार से भी होगा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: गोरखपुर से बीजेपी सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने लालू यादव के शासन काल को याद करते हुए जोरदार हमला बोला।


उन्होंने कहा कि वे 2001 से बिहार आ रहे हैं। उस समय बिहार में सड़कों की हालत बेहद खराब थी और हर जगह अपराध का बोलबाला था। उस दौर में सड़कें नहीं थीं, लेकिन बम जरूर फेंके जाते थे। मामूली बात पर लड़के कट्टा चला देते थे। अब समय बदल गया है, जिस तरह उत्तर प्रदेश से माफिया का सफाया हुआ, उसी तरह बिहार से भी होगा।


रवि किशन ने कहा कि उन्हें पिछले दो दिनों से धमकियां मिल रही हैं और उनकी मां को भी गालियां दी जा रही हैं, लेकिन वे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे परबत्ता विधानसभा सीट से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी बाबूलाल शौर्य को समर्थन दें और वोट देकर जीत दिलाएं।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता