हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Jan-2022 01:53 PM
GOPALGANJ BIHAR : मामूली से घटना पर चाकूबाजी और चाकूबाजी में 5 लोगों के घायल होने की खबर गोपालगंज से सामने आई है. विवाद कुत्ते और मुर्गी को लेकर शुरू हुआ. और बात इतनी बढ़ गई कि दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में 5 लोग घायल हो गए. गोपालगंज जिले के थावे थाना इलाके के चनावे एक गांव में कुत्ते और मुर्गी के विवाद में मारपीट हुई.
बताया जा रहा है कि इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के लोगों को चाकू से एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया. इसी बीच बचाने गए उसके परिवार वालों को भी मार कर घायल कर दिया. जिसके बाद सभी जख्मी लोगों का इलाज सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जानकरी के अनुसार चनावे गांव निवासी मिथिलेश चौहान कुछ मुर्गी को पाले हुआ था. और उसी का पडोसी बुनेला महतो ने एक कुत्ते को पाल रखा था. मिथिलेश चौहान का आरोप है कि उसकी मुर्गी को बुलेना महतो का कुत्ता मार कर खा गया. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
फिर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई. जिसमें चाकू के लगने से मिथिलेश चौहान जख्मी हो गया. जख्मी मिथिलेश चौहान ने बताया कि पड़ोसी का कुत्ता मुर्गी को खा गया था. इस बात का विरोध करने पर लोगों ने मारपीट और्गली गलौज करते हुए चाकू मार दी. इसी क्रम में उसकी मां लखिया देवी, भाभी विद्यावती देवी, सीमा देवी व बहन सुमांति कुमारी गई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना की जानकरी मिलने के बाद थावे पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.