छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
03-Nov-2022 01:54 PM
By MUKESH
PATNA: गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। गोपालगंज में अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने और अफवाह फैलाने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन रद्द किये जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर इनके द्वारा चलाई गई थी। जिसके बाद गोपालगंज के कई थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई। टेक्निकल सेल की टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है।
बता दें कि आज सुबह 7 बजे से मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग शाम 6 बजे तक करेंगे। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिलहाल दोनों जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
गोपालगंज में बीजेपी और राजद प्रत्याशी दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन अब देखना यह होगा कि मोकामा और गोपालगंज सीट के नतीजे क्या कहते हैं। 6 नवम्बर को होने वाले मतगणना में जनता क्या फैसला सुनाती है। फिलहाल अब इस पर सभी की नजर है।