Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
28-May-2020 11:26 AM
PATNA :गोपालगंज ट्रिपल मर्डर के मसले पर सरकार को लगातार घेर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जेडीयू ने पलटवार किया है। जेडीयू ने तेजस्वी यादव को दोहरे चरित्र का नेता बताया है।
जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा कि गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में कार्रवाई की जा रही है और आगे भी न्यायसंगत कार्रवाई होगी। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरे मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं। इससे उनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। उन्होनें कहा कि उनके दल के विधायक अरुण यादव जिसने सामाजिक पाप किया एक घृणित काम किया लेकिन तेजस्वी यादव उनके मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन पर पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गयी और तो और उनके साथ पोस्टर शेयर कर रहे हैं। दूसरी पार्टी के नेताओं पर सवाल तो जरूर खड़ा कर रहे हैं लेकिन खुद क्या कर रहे हैं इसका अहसास उन्हें नहीं है। उन्होनें कहा कि कानून सबके लिए समान होता है।
गोपालगंज मामला पर न्यायसंगत करवाई की जा रही है लेकिन @yadavtejashwi जी राजनीतिक रोटी सेकना चाहते है.
— Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) May 28, 2020
अपने प्यारे एमएलए अरुण यादव के मुद्दे पर फेविकोल पीने वाले तेजस्वी जी कि क्या आपने कभी प्रतिक्रिया सुनी क्या.?
घृणित पाप करने वाले एमएलए के साथ ये तो
पोस्टर शेयर किया करते है..!! pic.twitter.com/ETXwwSC2Bl
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गोपालगंज हत्याकांड के खिलाफ सड़क पर उतर गए हैं। उन्होने जदयू एमएलए पप्पू पांडेय की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर राजद के विधायकों, विधान पार्षदो को लेकर गोपालगंज कूच की बात कही। वह बुधवार को राज्यपाल फागू चौहान से भी मिले, उनको ज्ञापन सौंपा और गोपालगंज हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि राज्य सरकार दोषी विधायक को बचा रही है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद, रघुवंश प्रसाद सिंह, आलोक मेहता समेत अन्य नेता मौजूद थे।
गौरतलब है कि गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में कुचायकोट के जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और उनके बेटे मुकेश पांडेय को नामजद आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने सतीश पांडेय और मकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।