Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार
29-May-2020 02:20 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गोपालगंज दौरे को लेकर पिछले 6 घंटे से चल रहा है सियासी ड्रामा अब खत्म होने की तरफ से आगे बढ़ गया है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही गोपालगंज जाएंगे.
स्पीकर विजय कुमार चौधरी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह मारपीट करने के लिए गोपालगंज नहीं जा रहे थे. लेकिन फिर भी सरकार ने उनको रोका तेजस्वी ने कहा है कि वह अब सरकार की अनुमति मिलने का इंतजार करेंगे नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपने आवाज से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन वह इस इन परिस्थितियों में भी बाहर निकलकर गोपालगंज जाना चाहते थे.
यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार की शक्ति के सामने तेजस्वी यादव ने हथियार डाल दिए हैं. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव सुबह 9:00 बजे गोपालगंज के लिए निकलना चाहते थे. लेकिन सुबह से ही पुलिस प्रशासन का राबड़ी देवी के आवास के बाहर भारी इंतजाम कर दिया गया था. सरकार ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए तेजस्वी और उनके विधायकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी थी. लगभग 5 घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद तेजस्वी यादव आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे और स्पीकर विजय चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने आखिरकार गोपालगंज जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है.