ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार ने ग्रामीणों पर फोड़ा ठीकरा, दर्ज...

अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार ने ग्रामीणों पर फोड़ा ठीकरा, दर्ज कराया 3 FIR

17-Jul-2020 09:43 AM

PATNA: गोपालगंज में पुल के एप्रोच सड़क टूटने के बाद जमकर सरकार की कल से फजीहत हो रही है, लेकिन सरकार अपनी फजीहत से सबक लेने के बदले और फजीहत कराने पर तूली है. विभाग की लापरवाही के कारण जो एप्रोच पथ टूटा उसमें विभाग के इंजीनियर और ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के बदले प्रशासन ने ग्रामीणों पर केस दर्ज कराया दिया है. आरोप लगाया गया है कि ग्रामीणों ने सड़क को काटा है. 

तीन केस दर्ज

एप्रोच सड़क टूटने के बाद गोपालगंज प्रशासन की ओर से बैकुंठपुर थाने में सीओ, ठेकेदार और पुल निगम के इंजीनियर ने तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया है.  सीओ ने जिला परिषद सदस्य रवि रंजन उर्फ विजय बहादुर और उनके समर्थकों पर लॉकडाउन तोड़ने की केस दर्ज कराई है तो वही ठेकेदार उदय सिंह ने फैजुल्लाहपुर के मुखियापति संजय राय समेत ग्रामीणों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है. पुल निर्माण विभाग भी इसमें कम नहीं रहा. विभाग के इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर जेसीबी से सड़क काटने का केस दर्ज करा दिया. 



सवालों के घेरे में सरकार

जब नीतीश सरकार और पथ निर्माण विभाग की किरकिरी होने लगी तो विभाग के मंत्री नंद किशोर यादव सामने आए और सफाई दी कि सत्तर घाट का पुल नहीं टूटा है. एक छोटा पुल का एप्रोट पथ टूटा. मंत्री ने टूटने का कारण बाढ़ के पानी को प्राकृतिक आपदा बताया था, लेकिन प्रशासन ने तीन-तीन अलग केस दर्ज कराकर ग्रामीणों को ही इसका दोषी मान रहा है.