ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

गोपालगंज के दियारा में दिखा बाघ, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

गोपालगंज के दियारा में दिखा बाघ, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

24-Oct-2022 08:21 AM

GOPALGANJ: बिहार के बगहा में पिछले दिनों आदमखोर बाघ का अंत हो गया था, लेकिन अब गोपालगंज जिले में बाघ लोगों को डराने लगा है। यहां बैकुंठपुर के दियारा में लोगों को बाघ दिखा है। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई। रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक जिले के बैकुंठपुर थाना इलाके में दियारे क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर वार्ड संख्या 12 में बाघ दिखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।



इस मामले को लेकर थानेदार ने बताया कि काफी रात हो जाने के कारण सिर्फ अंधेरा नजर आ रहा था। यही वजह है कि वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं कर सकी। लेकिन, सुबह में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिस जगह पर जंगली जानवर के पंजे के निशान मिले थे। उसके आधार पर वन विभाग की टीम आगे तक बढ़ती गई। हालांकि गांव में अभी तक बाघ नहीं मिल सका है।