ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / तेजस्वी का अधूरा काम कुशवाहा करेंगे पूरा, गोपालगंज जाएंगे RLSP अध्यक्ष

तेजस्वी का अधूरा काम कुशवाहा करेंगे पूरा, गोपालगंज जाएंगे RLSP अध्यक्ष

31-May-2020 04:31 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का अधूरा काम पूरा लोकसभा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पूरा करेंगे. तेजस्वी यादव को भले ही गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं मिली हो लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने फैसला किया है कि वह गोपालगंज आएंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने आज पीएमसीएच पहुंचकर गोपालगंज नरसंहार में घायल जे पी यादव से मुलाकात की. कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अपराध बढ़ा है लेकिन सरकार मौन है. रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि वह इस मसले पर राजनीति नहीं करना चाहते लेकिन गोपालगंज जरूर जाएंगे.




यह पूछे जाने पर कि क्या वह भी तेजस्वी यादव की तरह अपराध के मामलों में पिक एंड चूज के तहत सियासत करते हैं. कुशवाहा ने कहा कि वह औरंगाबाद और गया भी जाते, वहां तिंदवारी में हुए हादसे के पीड़ितों से मिलते लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं जा पाए. कुशवाहा ने कहा कि यह जातीय मुद्दा नहीं है. बिहार में जहां कहीं भी अपराध की घटना होगी, पीड़ितों को दिलासा देने के लिए वह जरूर जाएंगे.


बिहार के गोपालगंज में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर विपक्षी पार्टियां पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रही हैं. आरजेडी जहां गोपालगंज हत्याकांड के आरोपी जदयू विधायक की गिरफ्तारी को लेकर सड़कों पर उतरने की कोशिश की. वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा जख्मी व्यक्ति से मिलने पीएमसीएच पहुंचे. कुशवाहा ने गोपालगंज हत्याकांड को लेकर सरकार पर निशाना साधा. बिहार में बढ़ते अपराध को देखते हुए कुशवाहा ने बीते दिन भी राज्य के अंदर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी.


गोपालगंज में हुए तिहरे हत्याकांड में जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है. आरजेडी नेता जेपी यादव के माता-पिता और भाई की हत्‍या को ले एफआइआर दर्ज की गई है. जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय की गिरफ्तारी के लिए सरकार के ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उधर, पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक विधायक के खिलाफ कोई साबुत हाथ नहीं लगते, तब तक माननीय की गिरफ्तारी नहीं होगी.