Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
20-Aug-2023 11:43 AM
By First Bihar
NALNDA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नज़रों में बिहार में क्राइम अंडरकंट्रोल है। यहां अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम अपराध हो रहा है। लेकिन, राज्य के पिछले कुछ दिनों से जिस तरह आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है उससे सीएम की इन बातों में सच नजर नहीं आता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीएम के गृह जिले नालंदा जिले से निकल कर सामने आया है। यहां गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा है और इस घटना में वार्ड पार्षद का भांजा समेत 2 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा के हिलसा में गोलियों की तड़तड़ाहट से काजी बाजार मोहल्ला थर्रा उठा। यहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। वार्ड पार्षद के भांजे और एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी एक युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान काजी बाजार मोहल्ला निवासी दयानन्द प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ हरेराम के रूप में की गई है। वहीं दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि, यहां बीते दो दिनों से असामाजिक तत्वों की ओर से रात में रुक-रुककर गोलीबारी की जा रही थी। शनिवार की देर शाम फिर से अंधाधुंध गोली चलने लगी।
इधर, इस मामले को लेकर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल पाया है. उधर, घटना की खबर सुनकर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घायल युवक का हालचाल जाना और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।