ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च

Home / news / गोहिल के लिए फीकी निकली मांझी की चाय, कोर्डिनेशन कमिटी से कम पर...

गोहिल के लिए फीकी निकली मांझी की चाय, कोर्डिनेशन कमिटी से कम पर नहीं बनेगी बात

09-Jul-2020 07:15 PM

PATNA :  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ डिनर का ज़ायका कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल को भले ही पसंद आया हो, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की चाय फीकी निकल गई है. जीतन राम मांझी के साथ चाय पर मुलाकात करने पहुंचे गोहिल के साथ बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई है.


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोआर्डिनेशन बनाए जाने की बात से कम पर मानने को तैयार नहीं है. तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद सदाकत आश्रम में आज प्रेस वार्ता करते हुए शक्ति सिंह गोहिल ने उम्मीद जताई थी कि वह महागठबंधन में सर्वसम्मति बना लेंगे लेकिन शाम के वक्त गोहिल जब मांझी आवाज पहुंचे तो कोआर्डिनेशन कमेटी के मुद्दे पर वह मांझी को नहीं मना पाए. मांझी ने दो टूक कह दिया है कि बगैर कोआर्डिनेशन कमेटी के महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बातचीत नहीं हो सकती. लंबे अरसे से महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाए जाने और सीएम कैंडिडेट के उम्मीदवार का नाम सर्वसम्मति से घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं. 


मांझी के साथ चाय पीकर बाहर निकलने पर गोहिल ने एक बार फिर उम्मीद जताई है कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक हो जायेगा. गोहिल ने कहा कि जीतन राम मांझी हमारे साथ हैं और हम सब आपसी मसलों को सुलझा लेंगे. हैरत की बात यह रही कि गोहिल मुलाकात कर जब मांझी आवाज से बाहर निकल रहे थे तब उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाहर नहीं आए. अमूमन ऐसी मुलाकातों के बाद दोनों नेता साथ-साथ मीडिया से बात करते हैं लेकिन मांझी ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जीतन राम मांझी कल यानी 10 जुलाई को अपनी कोर कमेटी की बैठक करने वाले हैं. माना जा रहा है कि मांझी इस बैठक के बाद ही अपना रुख स्पष्ट करेंगे.