नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
22-Dec-2019 04:00 PM
RANCHI: राजनीति की नशा ऐसी होती है कि लोग अच्छी नौकरी भी छोड़ देते हैं और राजनीति में कूद जाते हैं. कुछ ऐसा ही गोड्डा से बीजेपी के उम्मीदवार अमित मंडल के साथ हुआ हैं. अमित राजनीति में आने से पहले इंग्लैंड में एक अच्छी कंपनी में काम करते थे. लेकिन वह राजनीति में आने के लिए 36 लाख रुपए के पैकेज की नौकरी छोड़कर राजनीति में आ गए. अमित दूसरी बार गोड्डा ने बीजेपी के टिकट पर खड़े हैं. मतदान हो चुका है. अब बस रिजल्ट का इंतजार है.
23 दिसंबर को होगा किस्मत का फैसला
अमित का भाग्य का फैसला 23 दिसंबर को होगा. इस दिन ही झारखंड विधानसभा चुनाव का मतगणना का दिन है. अमित ने जीत के लिए काफी मेहनत की. गांव-गांव का दौरा किया और लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा. वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी वीडियो जारी कर लोगों से वोट देने की अपील की.
विरासत में मिली राजनीति
अमित के लिए राजनीति कोई नई बात नहीं है. यह उनको विरासत में मिली है. 2014 विधानसभा चुनाव में उनके पिता रघुनंदन मंडल बीजेपी के टिकट पर गोड्डा से विधायक बने थे. लेकिन एक साल के बाद उनका निधन हो गया. जब 2016 में उप चुनाव हुआ तो बीजेपी ने अमित को टिकट देने का फैसला किया और अमित विदेश की नौकरी छोड़ गोड्डा आ गए. उप चुनाव में शानदार जीत दर्ज की. जिसके बाद 2019 में भी अमित पर बीजेपी ने भरोसा किया और टिकट दिया. कम समय में अमित ने लोगों में अच्छी पकड़ बना ली. अमित के दादा समृत मंडल भी जेएमएम के टिकट पर 1985 और 1990 में विधायक रह चुके थे.