ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / गोपालगंज के लिए निकले राबड़ी देवी और तेजप्रताप को भी रोका गया, गाड़ी...

गोपालगंज के लिए निकले राबड़ी देवी और तेजप्रताप को भी रोका गया, गाड़ी से निकल कर गरजे लालू के लाल

29-May-2020 10:48 AM

PATNA :  राबड़ी आवास के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा अभी भी जारी है। इस बीच  गोपालगंज के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ निकले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव भी निकले । दोनों को भी वहीं रोक दिया गया। इस बीच तेजप्रताप यादव कार से निकले और प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि उनलोगों को जाने से नहीं रोका जा सकता।


जब राबड़ी देवी के साथ  तेजप्रताप यादव आवास से बाहर निकले तो उन्हें भी रोक दिया गया। इस दौरान राबड़ी देवी जहां कार में बैठी रही वहीं तेजप्रताप यादव गाड़ी से निकले। तेजप्रताप यादव ने गाड़ी से उतर कर कहा कि हम जनप्रतिनिधि हैं जनता ने हमें चुन कर भेजा है। ये गुंडों की सरकार है। जब तक सरकार गोपालगंज के गुंडों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी तब तक हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।इस बीच राबड़ी देवी भी सरकार के खिलाफ जम कर गरजी। राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार गुंडागर्दी कर रही है। अगर हम गलत कर रहे हैं तो सरकार हमें गिरफ्तार कर ले।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि सरकार हमें जाने से रोक नहीं सकती। सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि सरकार की मंशा को वे किसी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। गोपालगंज जाएंगे और सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मागं करेंगे।


इधर तेजस्वी यादव ने बिहार विधान सभा अध्यक्ष से बात की है। तेजस्वी यादव ने रोकने के मामले को विशेषाधिकार हनन का मामला बताया है । तेजस्वी ने कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की गुहार लगायी । उन्होनें कहा कि आप हमारे अभिभावक हैं। इस बीच तेजप्रताप यादव तेजस्वी के पास पहुंचे और उन्होनें राबड़ी देवी का संदेश उन्हें दिया। राबड़ी देवी तेजस्वी य़ादव से बात करना चाहती थी।